देहरादून जाकर भी यहां नहीं घूमे तो क्या घूमे

by Sunaina Sharma
801 views


Dehradun

देहरादून बहुत ही साफ-सुथरा, शांत और सुंदर शहर है। यदि आप देहरादून घूमने जाने का विचार बना रहे हैं या कभी भविष्य में घूमने का विचार हो तो हम आज आपको देहरादून के कुछ खास स्थानों से रूबरू कराएंगे।

सबसे पहला स्थान गुच्चू पानी है, गुच्चू पानी को हम रॉबर्स केव के नाम से भी जानते हैं जिसे चोरों की गुफा भी कहा जाता है। रॉबर्स केव के बारे में कहा जाता है कि अंग्रेजों के समय में यहां पर चोर और डाकू छुप कर रहते थे। यह स्थान देहरादून से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर है।

अगला स्थान है टपकेश्वर मंदिर, यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर गुफा में स्थित है। गुफा में शिवलिंग स्थित है, शिवलिंग पर हमेशा गुफा से पानी टपकता रहता है, गुफा के चारों तरफ सल्फर युक्त पानी है, जोकि स्किन के लिए अच्छा माना जाता है।

अगला स्थान है F.R.I. (Forest Research Institute) , यह बहुत ही खूबसूरत इमारत है, जोकि अंग्रेजो के समय की ईटों की बनी हुई बहुत बड़ी इमारत है, जिसका नाम काफी समय तक गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज था, F.R.I. से संबंधित एक और खास बात है की आपने स्टूडेंट ऑफ द ईयर मूवी तो देखी ही होगी। इस मूवी की शूटिंग F.R.I. में ही हुई थी।

अगला स्थान है आसन बैराज। यहां पर बहुत सुंदर पक्षी देखे जाते हैं, यहां विदेशी पक्षी भी आते हैं। यहां पर आप बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं। आसन बैराज देहरादून से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर है।

अगला स्थान है मालदेवता, यहां का सुंदर मनोरम दृश्य और पहाड़ों से गिरने वाले छोटे-छोटे झरने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

अगला स्थान है बुद्धा टेंपल, यह स्थान देहरादून से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर है। यह बौद्ध लोगों का पवित्र स्थान है। यह मंदिर बहुत ही साफ सुथरा सुंदर और पवित्र स्थान है। यहां पर भगवान गौतम बुद्ध की बहुत बड़ी मूर्ति है, जिन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

अगला स्थान है सहस्त्रधारा, यहां पर भी लोग दूर-दूर से घूमने आते हैं। यहां पर छोटे छोटे तालाब स्थित है। सहस्त्रधारा में गंधक युक्त पानी आता है, जिसमें नहाने से चर्म रोग ठीक हो जाते हैं।

अगला स्थान है मालसी डियर पार्क, यह पार्क शहर से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर है। यह डियर पार्क के नाम से है, परंतु यहां पर और भी काफी जीव जंतु देखने को मिल जाते हैं।

अगला स्थान है घंटा घर(Clock Tower) और पलटन बाजार, घंटाघर भी अंग्रेजों के समय का बना हुआ है। पलटन बाजार, घंटाघर से ही शुरू हो जाता है। पलटन बाजार मुख्यता कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है। घंटाघर देहरादून शहर के बीचो बीच स्थित है।

अगला स्थान है राजाजी नेशनल पार्क। यह पार्क मुख्यता हाथियों के लिए प्रसिद्ध है, परंतु यहां और भी जीव जंतु देखे जा सकते हैं। यहां पर हर साल दूर दूर से टूरिस्ट घूमने आते हैं।

अगला स्थान है पहाड़ों की रानी मसूरी, यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर गर्मियों के समय बहुत लोग घूमने आते हैं। यह स्थान अंग्रेजों को काफी पसंद था इसलिए वे गर्मियों में मसूरी में रहा करते थे।

अगला स्थान है लच्छीवाला, यहां भी छोटे छोटे तालाब है, यहां पर भी गर्मियों में बहुत लोग घूमने आते हैं। यहां पर पेड़ पौधों की छांव है और बहुत ही खूबसूरत पार्क है।

यह सभी देहरादून के खूबसूरत प्रसिद्ध स्थान है। यदि आप देहरादून घूमने का मन बना रहे हैं तो इन स्थानों पर जाना ना भूलें।



Related Articles

Leave a Comment

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.