Home News यूपी-उत्तराखंड में इस बार रिकॉर्ड तोड़ ठंड

यूपी-उत्तराखंड में इस बार रिकॉर्ड तोड़ ठंड

by Neha Mehta
-Coldweathe(1)

 उत्तराखंड समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं बर्फबारी भी हो रही है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। उत्तर प्रदेश मौसम तेजी बदल रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।  मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होने के बाद अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ेगी। 

मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब तक ठंड नहीं पड़ी। लेकिन इस महीने के आखिरी हफ्ते से ठंड अपने रंग में आने लगेगी।  दिसंबर की शुरुआत होते ही तामपान गिर जाएगा। वहीं, अगले दो-तीन दिनों में लखनऊ और आसपास के इलाके में तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बार पूरे उत्तर भारत में ठंड अधिक पड़ने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर के मौसम की तो विशेषज्ञों के अनुसार, जम्मू एंड कश्मीर में बर्फबारी होने की वजह से वहां से ठंडी हवाएं दिल्ली-एनसीआर की ओर आ रही हैं।  जिसके चलते पारा गिर रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट हो सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।  टेंपरेचर सामान्य के आसपास बना रह सकता है। हालांकि, शुष्क मौसम के बावजूद सुबह-शाम सिहरन महसूस की जा रही है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्की धुंध और कुहासा रहता है।  प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से कुछ नीचे पहुंच गया है।  विशेषज्ञों की मानें तो पहाड़ों में पाला गिरने और मैदानों में कुहासा छाने की आशंका हैं।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00