नौ कोनों वाली झील ‘नौकुचियाताल’

by Pooja A
1K views


नौकुचियाताल एक छोटा सा झील वाला गाँव है जो कि उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है। यह दर्शनीय पर्यटन स्थल समुद्र तल से 1219 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। झील की सुन्दरता और यहाँ की जाने वाली साहसिक गतिविधियाँ नौकुचियाताल को एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाते हैं। बर्डिंग यहाँ की प्रसिद्ध गतिविधियों में से एक है क्यों कि यहाँ पर पक्षियों और तितलियों की अनेक प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यात्री यहाँ पर अन्य रोचक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं जैसे कि बोटिंग, स्विमिंग, फिशिंग आदि। इसके अलावा माउंटेन बाइकिंग भी एक एड्वेंचर्स स्पोर्ट है जो कि बहुत से पर्यटकों को इस गाँव में आकर्षित करता है और नौकुचियाताल के प्राक्रतिक स्थानों को खोजने का मौका देता है।

नौकुचियाताल पर्यटन एक छोटा सा सुरम्य झील गांव है जो प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है। जो भी लोग प्रकृति के छाया के नीचे सुख और शांति के कुछ पल बिताना चाहते हैं उन्हें नौकुचियाताल की यात्रा जरुर करना चाहिए। नौकुचियाताल भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित है, जहां की यात्रा के लिए आपको अवश्य जाना चाहिए।

नौकुचियाताल मुख्य रूप से अपनी नौ कोनों वाली झील के जाना जाता है, जिसकी लंबाई 1 किमी और 40 मीटर गहरी है। नैनीताल हिल स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित, यह स्थान एक पौराणिक कथा से भी जुड़ा हुआ है। नौकुचियाताल एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहाँ पर देखने के लिए बहुत कुछ है और यहाँ पूरे साल मौसम बेहद खूबसूरत रहता है। यहाँ पर्यटक शानदार झीलों को देख सकते हैं इन झीलों और मंदिरों की यात्रा पर्यटकों को एक खास अनुभव देती है जो वो जिंदगी भर नहीं भूल पाते। इस आर्टिकल में आगे हम नौकुचियाताल हिल स्टेशन की यात्रा से जुड़ी जानकारी के बारे में बात करने वाले है इसीलिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

1. नौकुचियाताल हिल स्टेशन पर क्या क्या कर सकते है –

नौकुचियाताल की यात्रा करना आपके के लिए सच में मजेदार साबित हो सकता है। अगर आप साहसिक खेलों के प्रति उत्साही हैं, तो यहाँ पर बोटिंग, पैराग्लाइडिंग और मछली पकड़ने जैसी चीज़ों का मजा ले सकते हैं। यहां स्थित 9 झीलों का दौरा करना और यहां पर बोटिंग का मजा लेना आपके लिए बेहद यादगार साबित हो सकता है। पैराग्लाइडिंग इन दिनों उत्तराखंड में सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। इस खेल की मदद से आप कृत्रिम पंखों के साथ किसी पक्षी की तरह पंख फैलाकर आसमान में उड़ने का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा नौकुचियाताल में पर्यटक मछली पकड़ने जैसे काम भी कर सकते हैं।

नौकुचियाताल के आकर्षण स्थल  –

नौकुचिया ताल नौकुचियाताल में सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक है। आपको बता दें कि यह झील समुद्र तल से 3996 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां की सबसे खास बात यह है कि यहां पानी की कमी कभी नहीं होती है, यह अंडरवाटर स्ट्रीम द्वारा भर जाती है। इसके अलावा यह झील कई विदेशी पक्षी प्रजातियों के लिए एक निवास स्थान के रूप में भी काम करती है। यहाँ की यात्रा के दौरान पर्यटक पैराग्लाइडिंग, बोटिंग, बाइकिंग, स्विमिंग, फिशिंग और पैरासेलिंग जैसी गतिविधियाँ का मजा भी ले सकते हैं।

 नौकुचियाताल के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल भीमताल झील – 

नौकुचियाताल से 19 किमी और समुद्र तल से 1375 मीटर ऊपर स्थित भीमताल झील एक बहुत ही आकर्षक जगह है। नौकुचियाताल यात्रा के दौरान आपको इस झील का दौरा अवश्य करना चाहिए। भीमताल झील और बीच में एक छोटे से द्वीप के लिए सबसे प्रसिद्ध है। इसके अलावा यह स्थान एक पौराणिक कथा से भी जुड़ा हुआ है। जिसके अनुसार महाभारत के भीम से इस झील को अपना नाम मिला है और उन्होंने पांडवों के निर्वासन काल के दौरान यहां समय बिताया था।

नौकुचियाताल के प्रमुख पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर –

मुक्तेश्वर पर्यटन स्थल, नौकुचियाताल से लगभग 20 किमी की दूरी पर स्थित है जो ब्रिटिश पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के लिए काफी प्रसिद्ध है। मुक्तेश्वर उत्तराखंड का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है जो अपने पहाड़ की चोटी पर स्थित 350 साल पुराने मंदिर के लिए भी जाना जाता है। यहां मुक्तेश्वर धाम नाम का मंदिर भगवान शिव को समर्पित है जो पहाड़ी की चोटी से नीचे का बेहद आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करता है। अगर आप नौकुचियाताल की यात्रा के लिए जा रहें हैं तो आपको मुक्तेश्वर धाम का दौरा करने के लिए अवश्य जाना चाहिए।

 नौकुचियाताल में घूमने लायक जगह सातताल पर्यटन – 

सातताल सात ताजे पानी की झीलों का एक समूह है जो कई प्राकृतिक आकर्षणों से भरपूर है। आपको बता दें कि यहाँ पर पर्यटक प्रवासी पक्षियों के झुंड को देख सकते हैं और शांति भरा कुछ समय बिता सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों और बर्ड वाचर्स के लिए यह जगह स्वर्ग के सामान है। यहाँ पर पर्यटक कुछ शानदार तस्वीरें भी क्लिक कर सकते हैं।

कैसे जाएं नौकुचियाताल

इस झील वाले गाँव में एयर, रेल और रोड़ द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। पंत नगर नौकुचियाताल के लिए सबसे नजदीकी एयरबेस है तथा काठगोदाम रेलवे स्टेशन सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन है। इसके अतिरिक्त बसें नैनीताल आदि नजदीकी शहरों से उपलब्ध हैं।

नौकुचियाताल जाने का सबसे अच्छा समय

पर्यटक इस सुन्दर गाँव में गर्मियों में और मानसून के बाद यात्रा करते हैं जो कि नौकुचियाताल घूमने के लिए उत्तम समय है।

 



Related Articles

Leave a Comment

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.