From the archive
लूडो गेम से हुई शुरुआत और फिर....

Photo credit
Uttarakhand collection · context photograph · PradeepBisht · CC BY-SA 4.0 · Resized, WebP conversion and display crop. Same license as original.sunaina · 2020-09-12
यह प्यार भी कितनी अजीब चीज है, कभी भी कहीं भी हो सकता है, किसी भी वजह से हो सकता है। इसकी शुरुआत कहीं से भी हो सकती है और जिससे जिसको होता है उसे पता भी नहीं चलता है कई बार, दूसरों को इस बात का एहसास कराना पड़ता है।
ऐसी ही एक दिलचस्प कहानी लाए हैं हम आज आपके लिए। इस कहानी में आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते इस कपल के प्यार की शुरुआत कहां से हुई। अजी हम बात कर रहे दो शख्स की, वैसे शख्स कहना इन्हें ज्यादा जचता नहीं, मुझे लगता है इन्हें लव बर्ड्स कहना ज्यादा ठीक रहेगा, और इन लव बर्ड्स का नाम है स्वाति और आशीष, यह दोनों ही मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है।
लॉकडाउन में कई लोग घर से बाहर नहीं निकल पाए, कहीं घूमने नहीं जा पाए, अपने दोस्तों से साथियों से मिल नहीं पाए, लेकिन इस लोकडाउन में कई लोगों ने अनेक प्रकार की मौज मस्ती भी की। अपने परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताया, किसी ने पकवान बनाया तो किसी ने अपने दोस्तों के साथ अनेक प्रकार के ऑनलाइन गेम खेले। लॉकडाउन में आउटडोर गेम तो हम खेल नहीं सकते थे, ज्यादातर लोगों ने ऑनलाइन गेम ही खेला है।
आपको बता दें कि इन लव बर्ड्स की प्रेम कहानी की शुरुआत भी ऑनलाइन गेम-लूडो खेलते वक्त ही हुई थी। आपको सुनकर लग रहा हैं ना यह कितना विचित्र और अनोखा है? क्या ऐसा भी हो सकता है? लेकिन यह वास्तविक है।
यह दोनों लव बर्ड्स पहले आपस में ही लूडो खेलते थे। बाद में हमें भी लूडो खेलने का चस्का लगा और हमारे बाकी दोस्तों को भी, तब हमने इन लव बर्ड्स को ज्वाइन कर लिया ऑनलाइन लूडो के गेम में।
इन लव बर्ड्स के साथ खेलना एक अनोखी खुशी देता है और इनको खेलता हुआ देखकर आनंद और हंसी भी आती है, यह दोनों लव बर्ड्स एक दूसरे को इतना सपोर्ट करते है कि लूडो में एक दूसरे की गोटी नहीं काटते थे, है ना यह कितनी मजाकिया बात, शायद आपको भी हंसी आ रही होगी। लूडो के बाकी दूसरे खिलाड़ी कहें भी की गोटी काटो अन्यथा यह गेम में बेईमानी होगी। शुरुआत में तो यह दोनों लव बर्ड्स गोटी काटने के लिए राजी नहीं हुए।
लेकिन अंततः हमारे निराश होने पर और लगातार गेम हारने पर इन लव बर्ड्स ने एक दूसरे की गोटी काटना शुरू कर दिया। जब यह दोनों लव बर्ड्स एक दूसरे की गोटी काटते हैं तो गेम का मजा दोगुना हो जाता , गेम खेल रहे बाकी दोस्त भी हंसते, हम दोस्तों की तो छोड़ो, ये लव बर्ड्स भी खूब हंसते एक दूसरे की गोटियां काटकर, देखते-देखते गेम बहुत मनोरंजक हो जाता।
और यूं ही लव बर्ड्स लूडो खेलते खेलते कब इनकी दोस्ती और लूडो खेलने का जुनून प्यार में बदल गया है , यह इनके दोस्तों को भी नहीं पता चला, लेकिन इन लव बर्ड्स को पता चल गया की इनका लूडो वाला प्रेम वास्तविक प्रेम में बदल गया है। दोस्तों के पूछने पर इन लव बर्ड्स का जवाब था की, लूडो की गोटियां काटते काटते दिल की गोटियां कब कट गई पता ही नहीं चला।
सबसे मजे की बात तो यह है की अब इनकी शादी भी होने वाली है, इनके घर वालों ने इनका रिश्ता भी पक्का कर दिया है और यह लव बर्ड्स अब जल्दी ही हमेशा के लिए ऑफलाइन लूडो भी खेल पाएंगे।
Pic credit- Parlo.com
इन लव बर्ड्स के बारे में एक और दिलचस्प बात यह है कि शादी से पहले की इनकी सभी रस्म अदायगी भी वीडियो कॉल के माध्यम से हुई है मतलब यह वास्तव में अभी तक मिले भी नहीं है सीधे शादी में ही मिलेंगे।
मुझे भी लव बर्ड्स की शादी में जाने का निमंत्रण मिला है, क्योंकि हम भी लूडो में इनके साथ सहभागी थे। मिलते हैं ऐसे ही अगली दिलचस्प कहानी के साथ। उम्मीद है आपको भी इन लव बर्ड्स की कहानी अच्छी लगी होगी।
UttaraPedia