उत्तराखंड के इस मंदिर का है अनोखा रहस्य, नासा के वैज्ञानिकों को भी लौटना पड़ा खाली

by Ranjeeta S
2 views


ये मंदिर अपने एक अनोखे चुंबकीय चमत्कार से लोकप्रिय है, जिसके बारे में जानने के लिए अक्सर यहां वैज्ञानिक भी आते रहते हैं। हालांकि, इस चमत्कार के बारे में कोई भी पता नहीं लगा पाया है।

उत्तराखंड जैसे खूबसूरत राज्य से पूरा देश वाकिफ है लेकिन यहां एक ऐसा रहस्यमय मंदिर है, जहां लोग दूर-दूर से दर्शन करने के लिए आते हैं। इस मंदिर का नाम कसारदेवी है। ये मंदिर अपने एक अनोखे चुंबकीय चमत्कार के लिए लोकप्रिय है।

उत्तराखंड की वादियों में बने कसारदेवी वो जगह है, जहां स्वामी विवेकानंद भी आए थे। यहां उन्होंने ध्यान किया था, तब से ये जगह और मंदिर हर तरह के यात्रियों के बीच प्रसिद्ध हो चुकी है।

कसारदेवी मंदिर भारत की देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध उत्तराखंड की अल्मोड़ा पहाड़ियों पर स्थित है। मंदिर के बारे में माना जाता है कि यहां देवी मां का अवतार हुआ था। कहते हैं कि भारत की ये एकलौती ऐसी जगह है, जहां चुंबकीय शक्तियां मौजूद हैं।

इस मंदिर से कई शक्तियां जुड़ी हुई हैं, जिसका पता लगाने के लिए यहां नासा के वैज्ञानिक भी आए। लेकिन आखिर में वो खाली हाथ ही लौटे।

इस मंदिर में हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दौरान कसार मेला लगाया जाता है, जहां हजारों-लाखों लोग आते हैं। जानकारी के मुताबिक, मेले का महत्व न केवल देश के लोगों में बल्कि विदेशों में भी काफी फैला हुआ है।

 

 

 



Related Articles

Leave a Reply

error:
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00
%d bloggers like this:

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.