UttaraPediaUttaraPediaपहाड़ की अपनी बात EN

पुराने संग्रह से

उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार का पुलिस भर्ती को लेकर बड़ा बयान

उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार का पुलिस भर्ती को लेकर बड़ा बयान

प्रकाशित: 2022-11-22

हल्द्वानी पहुंचे राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में पुलिस द्वारा क्राइम कंट्रोल करने के लिए उनके संसाधनों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। डीजीपी ने स्वयं माना कि प्रदेश में पुलिस की भारी कमी है, जिसके चलते 2023 में फिर से सिपाहियों की भर्ती की जाएगी, जिससे कि सुरक्षा व्यवस्था में सुधार किए जा सके।

इसके अलावा अपराधों को रोकने के लिए बॉर्डर एरियाज में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार धर्मातरण कानून लेकर आ रही है, लेकिन इससे पहले अब तक धर्मातरण को लेकर जितने भी मामले पुलिस के संज्ञान में आए हैं, उनमें सख्त कार्रवाई की जा रही है। धर्मातरण को लेकर लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।

जहां भी धर्मातरण के मामले आ रहे हैं, पुलिस द्वारा सख्ती से निपटा जा रहा है।

संग्रह के और लेख →