द्वाराहाट (कुमाऊँ का खजुराहो)

द्वाराहाटउत्तराखंड के अल्मोड़ा जिला का एक प्राचीन नगर है यह स्थान रानीखेत से लगभग 21 किमी की दूरी पर बद्रीनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थान केंद्र रहा है द्वाराहाट में तीन वर्ग के मंदिर है – कचहरीमनिया तथा रत्नदेव। इसकी सांस्कृतिक महत्व के कारण, द्वाराहाट को “उत्तरा द्वारका” के रूप में भी जाना जाता है

पुरातात्विक रूप से, द्वाराहाट के 55 मंदिरों के समूह को 8 समूह में विभाजित किया जा सकता है।| गुज्जर देवकछारी देवल, मांडवे, रतन देवल, मृत्युंजय, बद्रीनाथ और केदारनाथ। इन मंदिरों का निर्माण 10 से 12 सदी के बीच किया गया था। अधिकतर मंदिर मूर्ति विहीन हैं।

यह जगह पुराने जमाने में कत्युरी साम्राज्य की राजधानी भी रही है। कुछ समय से हासिये पर रहा यह शहर, अब आधुनिकरण की दौड़ में शामिल हो गया है। आज यहाँ पर एसडीएम कोर्ट, पुलिस थाना, पेट्रोल पम्प, महाविद्यालय, चार इण्टर कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पाँलिटेकनिक, होटल मैनेजमैंट, आधुनिक होटल रेस्तरां, अच्छी खासी मार्केट है। द्वाराहाट साह चौधरी समाज का गढ़ रहा है, यहाँ आस पास के दर्शनीय स्थल है योगदा आश्रमदुनागिरी मंदिरपाण्डुखोलीगिवाड़तड़कताललखनपूर आदि हैं।
(प्रस्तुति एवं चित्रकारी: जगमोहन साह लाला बाज़ार अल्मोड़ा)

देखिये दुनागिरी, पांडुखोली और भटकोट से जुड़े विडियो ?


उत्तरापीडिया के अपडेट पाने के लिए फ़ेसबुक पेज से जुड़ें।

Related posts

बदलते मौसम में ख़ुद को स्वस्थ कैसे रखें

इलेक्ट्रिक कारों के प्रमुख पार्ट्स (Parts)

BSVI द्वितीय चरण में वाहनों में क्या बदलाव होने जा रहा है!