स्पंज मशरूम के नाम से है फेमस
इस सब्जी को गुच्छी कहा जाता है और इसका औषधीय नाम True morels है। वहीं इसे छतरी, टटमोर, डुंघरू और स्पंज मशरूम के नाम से भी जाना जाता है। ये सब्जी चंबा, कुल्लू, शिमला और मनाली सहित कई पहाड़ी क्षेत्रों में पाई जाती है।
आज के समय में अधिकतर लोग इसके गुणों से अनजान हैं। इसलिए लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पाता। बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी गुच्छी का सेवन करते हैं। उन्हें ये स्पंज मशरूम काफी पसंद हैं।
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने अपनी सेहत का राज बताते हुए इसका जिक्र किया था। मोदी एक कार्यकर्ता के रूप में हिमाचल में रह चुके हैं। वो इसे हिमाचल प्रदेश का मशरूम कहते हैं।
मोदी जी ने इस मशरूम को अपनी सेहत का राज बताया था। आपको बता दें कि हर रोज इस गुच्छी का सेवन करने से दिल के रोग होने के आसार काफी कम हो जाते हैं।
लेकिन एक आम नागरिक हर रोज इस सब्जी का सेवन नहीं कर सकता, क्योंकि इसका दाम एक आम नागरिक की महीने की सेलरी से भी ज्यादा है। बता दें की गुच्छी का दाम 25-30 हजार किलो है।
ये सिर्फ पहाड़ों में ही मिलती है इसलिए इसकी कीमत इतनी ज्यादा है। इस कारण ही इससे अधिकतर लोग आज भी अंजान हैं।