शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल कुछ समय पहले इस फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज किया गया था।

गाने में शाहरुख खान के हरे रंग की शर्ट और दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी के रंग को मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विवादित बताया था।

उन्होंने कहा था कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, इसलिए गाने में कुछ बदलाव किए जाएं। जिसके बाद से गाने को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है।

लोगों का कहना है कि मेकर्स को फिल्म में जरूरी बदलाव करने चाहिए नहीं तो फिल्म को रिलीज नहीं करने दिया जाएगा।

इतना ही नहीं राम नगरी अयोध्या के साधु-संत तो फिल्म के अभिनेता शाहरुख खान को जिंदा जलाने और जिस थियेटर में फिल्म लगे उसे फूंकने तक की डिमांड कर रहे हैं।

ऐसे में सोशल मीडिया पर लगातार पठान ट्रेंड कर रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि पठान फ्लॉप हो जाएगी तो वहीं कुछ यह कह रहे हैं कि फिल्म को विवाद का फायदा मिलेगा और यह ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

पठान  से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के ट्रैक बेशर्म रंग (Besharam Rang) ने खूब सुर्खियां बटोरी है

भगवा रंग तो त्याग और बलिदान का रंग है। ऐसे में निष्कर्ष ये निकलता है कि फिल्म को इस विवाद से खास नुकसान नहीं होने वाला है।

तमाम विरोध के बीच शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान‘ (Pathaan) आखिरकार  25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई।

इस फिल्म ने पहले ही दिन सभी भारतीय फिल्मों के पीछे छोड़ते हुए 10 रिकॉर्ड अपने नाम किए थे, जिनमें सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी शामिल था।