TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर ने 2022 में 59,000 से ज्यादा ग्राहकों के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल की। वहीं 52,000 से ज्यादा ग्राहक अपडेटेड TVS iQube खरीदने वाले ग्राहक है, जिसे मई 2022 में लॉन्च किया गया था।

इलेक्ट्रिक वाहनों का ट्रेंड भारत में बढ़ता जा रहा है। इसी बीच TVS iQube की बिक्री में भारत में दमदार ग्रोथ देखी गई है।

सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए जोर देने पर इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। बीता साल TVS iQube के लिए अच्छा रहा है, जिसके चलते 59,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार हुआ।

जैसे-जैसे भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर का मार्केट बढ़ रहा है वैसे-वैसे TVS iQube इलेक्ट्रिक की बिक्री बढ़ती जा रही है। वर्तमान में iQube 106 भारतीय शहरों में उपलब्ध है।

TVS iQube की जनवरी 2022 में बिक्री 1,529 यूनिट्स रही, जो बीते साल जनवरी के मुकाबले में 624.64 प्रतिशत ज्यादा है।

TVS iQube में 3.4kWh बैटरी पैक है, जिससे iQube और iQube S सिंगल चार्ज में 100 किमी रेंज मिलती है।

इसकी टॉप स्पीड 78 किमी प्रति घंटे की है, जबकि iQube ST में 5.1kWh बैटरी है जो कि 145 किमी की रेंज का दावा करती है।