देश में इस समय इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर की डिमांड तेजी से बढ़ते जा रही है। जिसके कारण वाहन निर्माता कंपनियां एक से बढ़कर एक धांसू मोटरसाइकिलें इंडियन मार्केट में लॉन्च कर रही हैं।

वहीं जो लोग इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं,उनके लिए आज हम मार्केट में मौजूद दमदार इलेक्ट्रिक बाइक्स की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं इनमें क्या कुछ खास है।

भारतीय बाजार में इस मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत 1.25 लाख रुपये हैं। इसमें 3.24 KWh की लिथियम ऑयन  बैटरी पैक दी गई है। इसे 3 घंटे के अंदर ही 75 प्रतिशत तक चार्च किया जा सकता है। इस बाइक की अधिकतम स्पीड  85 kmph है। इसके रेंज की बात करें तो ये लगभग 150 km की रेंज प्रदान करता है।

इस बाइक में 48V के सिस्टम वोल्टेज के साथ IP67-रेटेड 4 Kwh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। वहीं , इसके  IDC रेंज की बात करें तो 180 किमी है। इस मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटे की है।

Tork Kratos की शुरुआती कीमत मात्र 1.22 लाख रुपये है। ये 4 किलो वाट की बैटरी बैटरी पैक के साथ आती है जिसे एक बार फुल चार्ज करके  180 किलोमीटर तक चलाया जा सकता  हैं। 4 से 5 घंटे में यह बैटरी फुल चार्ज हो जाती है। इसकी टॉप स्पीड 105 kmph है।

इस बाइक का नाम अधिक रेंज प्रदान करने वाली इलेक्ट्रिक बाइक की लिस्ट में शामिल है। इसकी शुरुआती कीमत 3.80 लाख रुपये है। अल्ट्रावायलेट f77 प्रीमियम एडिशन की कीमत 5.50 लाख रुपये है।

यह 10.3 किलोवाट बैटरी पैक के साथ आती है। इसे एक बार फुल चार्ज  करने में लगभग 307 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 152 kmph है।

अगर आप बाइक खरीदते समय बजट 1 लाख रुपये से कम का है तो आप इस मोटरसाइकिल को खरीद सकते हैं। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 1.03लाख रुपये है। इसमें 4.4 किलोवाट के बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जाता है। लगभग 4 घंटे में इसे आप फुल चार्ज कर सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 100 kmph है।

इस मोटरसाइकिल को आप एक बार फुल चार्ज करके लगभग 200 किलोमीटर तक चला सकते हैं। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 1.68 लाख रुपये है। वाहन निर्माता कंपनी ने इसे कई आधुनिक फीचर्स से लैस किया है।