क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड राज्य में एक पांचवां धाम भी है।

अल्मोड़ा जिले की पहाड़ियों और जंगलों के बीच स्थित डोल आश्रम को पांचवां धाम कहा जाता है। इस जगह पर दुनिया का सबसे भारी श्रीयंत्र रखा गया है।

डोल आश्रम अल्मोड़ा (Dol Ashram Almora) के लमगड़ा ब्लॉक पर स्थित है। इसकी स्थापना साल 1991 में की गई थी।

यहां पर पांच देवी-देवता  भगवान गणेश, विष्णु, शिव, शक्ति सूर्य और मां त्रिपुरा सुंदरी का मंदिर स्थित है।

साल 2018 में दुनिया के सबसे भारी श्रीयंत्र को यहां पर स्थापित किया गया था। इसकी लंबाई साढ़े तीन फुट है।

आठ एकड़ में स्थित डोल आश्रम के अंदर एक संस्कृत विद्यालय भी है। इसमें लगभग 110 छात्र निःशुल्क पढ़ाई करते हैं। यहां मध्य प्रदेश, गुजरात से लेकर पड़ोसी देश नेपाल से भी लोग पढ़ने के लिए आते हैं।