इस समय इंडियन मार्केट में एसयूवी की डिमांड काफी ज्यादा है। वहीं सेडान लवर्स भी नई गाड़ियों का वेट कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी कोई नई सेडान खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। क्योंकि, जल्द देश में 4 नई सेडान लॉन्च होने वाली हैं।

जिसमें से होंडा सीटी, हुंडई वरना के नाम शामिल हैं।

हुंडई वरना जल्द ही नेक्स्ट जेनरेशन वरना को लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इसे 25,000 रुपये देकर बुक कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वरना का प्रोडक्शन मार्च, 2023 में शुरू किया जा सकता है।

होंडा कार्स इंडिया ने जुलाई 2020 में पांचवीं पीढ़ी की होंडा सिटी को लॉन्च किया था। अब बारी है मामूली बदलाव की। कंपनी अपने इस पॉपुलर कार को इस साल अपडेट करके लॉन्च कर सकती है। नई सिटी में मामूली कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

जिसमें संशोधित फ्रंट और रियर बंपर, हेडलाइट्स, फिर से डिजाइन किए गए अलॉय व्हील्स, नए कलर ऑप्शंस आदि शामिल हैं।

मर्सिडीज बेंज इंडिया ने 2020 में भारत में ए-क्लास सेडान को लॉन्च किया था। इस सेडान को हाल ही में वैश्विक स्तर पर मिड-लाइफ फेसलिफ्ट मिला है और भारत में इसे 2023 में किसी समय मिलने की उम्मीद है।

वोल्वो की लग्जरी सेडान Volvo S60 को नया अपडेट मिलने वाला है। Volvo S60 को मामूली कॉस्मैटिक बदलाव के साथ इंडियन मार्केट में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, इस गाड़ी में नए फीचर्स भी जोड़े जाने की उम्मीद लगाई जा रही है।

नई S60 में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन होगा जो 190 bhp की पावर पैदा करेगा। इंजन में माइल्ड हाइब्रिड तकनीक भी मिलेगी। नए S60 की कीमतें 50 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद है।