जानिए भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में 

View More

Arrow

द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में सेवारत एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।

वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्या थी।

वह भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने वाले जनजातीय समुदाय से संबंधित पहली व्यक्ति हैं।

वह प्रतिभा पाटिल के बाद भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।

वह राष्ट्रपति पद को संभालने वाली ओडिशा की द्वितीय व्यक्ति हैं। 

वह भारत की आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं। इसी के साथ वह देश की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति हैं।

राष्ट्रपति बनने से पहले उन्होंने 2000 - 2004तक ओड़िशा सरकार के मंत्रिमंडल में विभिन्न विभागों में सेवा दी।

2015 से 2021 तक झारखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला।

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून  1958 को ओड़िशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक संथाल परिवार में हुआ था।

उन्होंने श्याम चरण मुर्मू से विवाह किया। उनके दो बेटे और एक बेटी हुए।

उनके दोनों बेटों और उनके पति तीनों की अलग-अलग समय पर अकाल मृत्यु हो गयी।

उनकी पुत्री विवाहिता हैं और भुवनेश्वर में रहतीं हैं।

द्रौपदी मुर्मू पहले एक अध्यापिका थी। उसके बाद धीरे-धीरे राजनीति में आ गयीं।

द्रौपदी मुर्मू पहले एक अध्यापिका थी। उसके बाद धीरे-धीरे राजनीति में आ गयीं।