ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले अस्पताल में भर्ती, ‘ट्यूमर' से जूझ रहे हैं यह दिग्गज खिलाड़ी

EXPLORE

पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में  लिखा, "आज  मीडिया में मेरे पिताजी के स्वास्थ्य के बारे में बहुत सी खबरें हैं। वह  अस्पताल में नियमित जांच के लिए गए हैं। "

जानकारी के मुताबिक, 82 वर्षीय पेले ‘'ट्यूमर' की समस्या जूझ रहे हैं, जिसके इलाज के लिए उन्हें अस्पताल लाया गया है।

ईएसपीएन ब्राजील ने बताया कि पेले को सामान्य सूजन के बाद अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पेले का जन्म 23 October 1940 को हुआ।

उनका असल नाम - Edson Arantes do Nascimento है, और वो फूटबाल की दुनिया में  वे Pelé नाम से जाने जाते है।

तीन बार के विश्व कप चैंपियन टीम का मुख्य प्लेयर रह चुके है  पेले।

पेले ने 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील को विश्व कप जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए 92 मैचों में 77 गोल किये है।

वह ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी रहे है।

"Black Pearl” पेले ब्राज़ील के नेशनल हीरो है। और दुनिया भर के खेल प्रेमियों के चहेते है।