कॉलेज जाने वाले बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए पेरेंट्स फॉलो करें ये टिप्स
हर माता-पिता की इच्छा यह होती है कि उनके बच्चे अपने जीवन में सफल इंसान बनें। इसके लिए पेरेंट्स बचपन से बच्चे का पूरा ख्याल रखते हैं। हालांकि, उम्मीद के बोझ तले कई बच्चे अपनी प्रतिभा को तराशने में सफल नहीं हो पाते हैं। इस वजह से माता-पिता का रवैया भी बच्चों के प्रति बदल जाता है।
वहीं, बच्चे असहज महसूस करने लगते हैं। उनका ध्यान पढ़ाई से बंट जाता है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास की कमी होने लगतीहै। इसके लिए अपनी पंसद बच्चों पर जबरन न थोपें, बल्कि उनके सपनों को उड़ान दें।
अपने बच्चे के साथ दया का भाव रखें। बच्चे समझते हैं कि कौन उससे प्यार करता है और कौन नफरत करता है। अगर आप उन्हें प्यार करते हैं, तो इससे उनके मन में प्यार की भावना पैदा होगी। इसकी मदद से आप अपने बच्चे के साथ उनके जीवन में भागीदार बन सकते हैं।
बच्चे अपने हिसाब से जीवन जीना चाहते हैं। उनकी रूचि आपके जबरन थोपे जाने वाले सपनों में बिल्कुल नहीं है। इसके लिए बच्चों की पसंद और नापसंद का पूरा ख्याल रखें।
बॉउंड्री सेट करें। उन्हें आजादी दें। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही समस्य-समय पर बच्चों के साथ बैठकर गपशप करें। उन्हें कॉउंसलिंग दें। फिर बच्चे पूरी ईमानदारी से हर कार्य को करेंगे। उनका घर के अन्य कामों में भी मन लगेगा।
बच्चों को प्राइवेसी दें। उनके हर काम में ताकाझांकी न करें। इससे बच्चे असहज महसूस करने लगते हैं। इसके लिए उन्हें समय दें और सपनों को उड़ान देने के लिए हौसला दें।