Thick Brush Stroke
Elon Musk की कंपनी दिमाग को तेज करने वाली चिप बना रही है
चिप (Chip) लगाने से दिमाग और शक्तिशाली, vision तेज सहित लकवे के मरीज ठीक हो सकेंगे।
एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी न्यूरालिंक कॉर्प (Neuralink Corp) अगले छह महीने में इंसानी दिमाग में चिप लगाने की योजना बना रही है।
सिक्के के आकार का ये चिप रोगियों में डाला जाएगा। न्यूरालिंक ने बुधवार को कैलिफोर्निया में इसकी घोषणा की।
न्यूरालिंक अपने प्रोडक्ट को बेहतर बनाने में लगा हुआ है। इस चिप में तार होता है, जो इंसानी खोपड़ी का एक हिस्सा बनेगा।
न्यूरालिंक दिमाग के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में चिप को प्रत्यारोपण की तैयारी कर रहा है।
इस चिप को रीढ़ की हड्डी में लगाया जाएगा। कंपनी का मानना है कि लकवाग्रस्त किसी भी व्यक्ति को यह फिर से ठीक कर सकता है।
इंसानी दृष्टि को भी बेहतर करने वाली टेक्नोलॉजी लाने पर भी कार्य हो रहा है। यह चिप viston को और शक्तिशाली बनाएगी
न्यूरालिंक की टेक्नोलॉजी पूरे शरीर को ठीक कर सकेगी। किसी की रीढ़ की हड्डी टूटी हो तो उसे भी ठीक किया जा सकेगा
एलन मूस ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस की बात कर रहे हैं उससे एक बीमार व्यक्ति बिना कुछ बोले सिर्फ सोचने से ही अपनी बात कह सकेगा।
न्यूरालिंक के पिछले कुछ इवेंट्स में मस्क और उनकी टीम ने इसका प्रदर्शन किया है।
न्यूरालिंक की टेक्नोलॉजी के कुछ आलोचकों का आरोप है कि मस्क न्यूरालिंक की प्रगति को बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रहे हैं।
साथ ही उन्होंने कहा वे उन चीजों का वादा कर रहे हैं, जिसकी उम्मीद अभी नहीं है।
न्यूरालिंक द्वारा अगले छह महीने में पहले इंसानी परीक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
More Stories