Neem Karoli Baba: हम सभी जानते हैं कि एक व्यक्ति अपनी गलतियों से शिक्षा प्राप्त करता है। लेकिन कुछ बाते ऐसी होती हैं, जिनका ज्ञान गुरु और संतों के सानिध्य में रहकर ही प्राप्त होता है।

ऐसे ही एक संत थे नीम करोली बाबा, जिन्होंने कई लोगों का मार्गदर्शन किया था। नीम करोली बाबा के अनेकों अनुयायी उन्हें हनुमान जी का अवतार मानते हैं और उनकी पूजा करते हैं।

नीम करोली बाबा ने जीवन के कई महत्वपूर्ण मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया था और आज भी उनके अनमोल विचार कई लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि व्यक्ति को किन तीन गलतियों से हमेशा बचकर रहना चाहिए।

कभी न करें यह कार्य नीम करोली बाबा ने बताया है कि व्यक्ति को हेमशा सत्य और न्याय के मार्ग पर चलते हुए जीवन यापन करना चाहिए। लेकिन जो लोग केवल सिद्धांतों पर चलते हैं, उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

साथ ही व्यक्ति को कभी किसी निर्बल व्यक्ति पर अन्याय नहीं करना चाहिए और सदैव भगवान का ध्यान करते रहना चाहिए।

सेवा में कमी न करें बड़े-बुजुर्गों और जरूरतमंदों की सेवा भगवान के सेवा के समान है। सेवा ही भगवान के चरणों में स्थान प्राप्त करने का मुख्य साधन है। लकिन व्यक्ति को कभी भी स्वयं द्वारा की गई सेवा का बखान नहीं करना चाहिए, बल्कि इस कार्य को हमेशा गुप्त रखना चाहिए।

समान भाव रखें मन में ऊंच-नीच और अमीर-गरीब का भाव कभी उत्पन्न न होने दें। संसार में सभी व्यक्ति एक समान हैं।

जिस तरह भगवान श्री राम ने अयोध्या के राजकुमार के रूप में भी केवट को अपना मित्र बनाया था, ठीक उसी भाव के साथ हर किसी के साथ व्यवहार करना चाहिए।