ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास का निधन हो गया है। 29/01/2023 के रविवार दोपहर में उन पर जानलेवा हमला किया गया था।

देर रात नब किशोर दास के पार्थिव शरीर को उनके सरकारी आवास पर लाया गया।ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान उन पर फायरिंग की गई थी।

इसके बाद नब किशोर दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नब दास के सीने पर गोली लगी थी।

अस्पताल ने एक बयान में कहा कि जख्मों का उपचार किया गया और हृदय की गति में सुधार के लिए कदम उठाए गए।

गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में उनका उपचार किया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने दम तोड़ दिया।

रिपोर्ट्स की मानें तो ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर ASI गोपाल दास ने ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग की।