आज मोबाईल - हम सभी की बुनियादी  जरूरत  बन गई है।  इसकी शुरुआत कब और किसने की?

Explore

मोबाइल फोन का आविष्कार 1973 में Motorola मोटोरोला के इंजीनियर Martin Cooper मार्टिन कूपर ने किया था।

इसका वजन लगभग 1 किलो से थोड़ा अधिक था,और बैटरी लाइफ लगभग 20 मिनट थी।

इस फोन को Motorola DynaTAC 8000X कहा जाता था। जिसे 1983 में लोगों के लिए पेश किया गया था।

उस समय इसकी कीमत लगभग ₹3,20,000 (आज के डॉलर में लगभग ₹8,00,000 के बराबर) थी।

इसकी ज्यादा कीमत और सीमित बैटरी क्षमता के बावजूद, फोन अमीर और प्रभावशाली लोगों के लिए एक स्टेटस सिंबल हुआ करता था।

कूपर ने न्यूयॉर्क शहर में एक प्रोटोटाइप डिवाइस से बेल लैब्स में अपने प्रतिद्वंद्वी डॉ. जोएल एंगेल Bell Labs, Dr. Joel Engel को पहला मोबाइल फोन कॉल किया।

आज फोन के साथ टेक्स्टिंग, इंटरनेट कनेक्टिविटी और उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे जैसी नई सुविधाओं के साथ मोबाइल फोन का विकास और सुधार जारी है।