फिल्म 'सेल्फी' में पहली बार बड़े पर्दे पर इमरान हाशमी और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जोड़ी नजर आने वाली है। फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है।

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' Akshay Kumar के लिए भले ही साल 2022 कुछ खास साबित नहीं हुआ है मगर उन्होंने साल 2023 में दर्शकों को दीवाना बनाने का पूरा प्लान बना लिया है।

अक्षय कुमार पहली बार बड़े पर्दे पर इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'सेल्फी' में नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था जिसके बाद अब इसका पहला गाना 'Main Khiladi' रिलीज होने वाला है।

सॉन्ग 'मैं खिलाड़ी' का टीजर वीडियो आज अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए बताया है कि फुल सॉन्ग 1 फरवरी को रिलीज होने वाला है।

गाने के टीजर वीडियो में अक्षय और इमरान का बिल्कुल अलग अतरंगी अवतार नजर आ रहा है। राज मेहता के निर्देशन में बनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'सेल्फी' से अक्षय कुमार साल 2023 में बड़े पर्दे पर अपना खाता खोलने जा रहे हैं। फिल्म में अक्षय के साथ इमरान मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

अब देखना होगा दर्शकों को दोनों की जोड़ी पसंद आती है या नहीं। पृथ्वीराज प्रोडक्शंस, धर्मा प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स की फिल्म 'सेल्फी' अगले महीने 24 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी अहम किरदारों में नजर आएंगी।