देश और दुनिया को अहिंसा के रास्ते पर चलना सिखाने वाले भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है।

आज  30 जनवरी 2023 को भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। देश और दुनिया को अहिंसा के रास्ते पर चलना सिखाने वाले  बापू को आज पूरा राष्ट्र याद कर रहा है।

उनके द्वारा बताए रास्ते पर चलकर न केवल समाज को बदला जा सकता है, बल्कि देश और दुनिया को भी नई राह दी जा सकती है। बापू के अनमोल विचार आज भी काफी मायने रखते हैं।

महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाने में विशेष योगदान दिया।  30 जनवरी 1948 की शाम को बिड़ला हाउस में नाथूराम गोडसे ने गांधीजी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

बापू के प्रेरणा देने वाले कोट्स, सुविचार और अनमोल वचन - 'खुद में वो बदलाव कीजिए जो आप दूसरों में देखना चाहते हैं।'

'पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हंसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।' -  महात्मा गांधी

एक विनम्र तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं।' -  महात्मा गांधी