भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में है। भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

छह विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 80 रन के पार जा चुका है। मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने मिलकर न्यूजीलैंड की पारी संभाली है।

दोनों मिलकर कीवी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

56 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा है और अब यह टीम मुश्किल में आ गई है। मोहम्मद शमी ने माइकल ब्रेसवेल को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। ब्रेसवेल ने 30 गेंद में 22 रन बनाए

अब न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स और सैंटनर क्रीज पर हैं। 21 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर छह विकेट पर 64 रन है।

15 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। शार्दुल ठाकुर ने कीवी कप्तान टॉम लाथम को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। लाथम ने 17 गेंद में एक रन बनाया।

मोहम्मद शमी ने भारत को तीसरा सफलता दिलाई है। उन्होंने डेरिल मिचेल को एक रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा।