आज हम आपको एक ऐसी दाल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन से आपके आसपास फटकने वाली कई बीमारियां खुद-ब-खुद दूर भाग जाएंगी।

दाल के सेवन से हमें प्रोटीन मिलता है और हमारा शरीर मजबूत बनता है। ऐसी ही एक दाल है जिसके सेवन से आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। कुलथी की दाल को सेहत का खजाना कहा जाता है।

पोषक तत्वों से भरपूर इस दाल के सेवन से आपका शरीर कई रोगों से मुक्त रहता है। कुल्‍थी की दाल को हॉर्स ग्राम के नाम से भी जाना जाता है। यह दाल दक्षिण भारत में ज़्यादा पाई जाती है।

गहरे भूरे रंग की यह दाल मसूर की दाल की तरह लगती है। इस दाल में पाए जाने वाले पौष्टिक पदार्थों में पाइल्स, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा समेत कई बीमारियों को दूर भगाने की क्षमता है।

 कुलथी की दाल का सेवन करने से आपका वजन आसानी से कम होगा। दरअसल, इस दाल में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 100 ग्राम कुलथी की दाल में 22 ग्राम प्रोटीन होता है। इस वजह से अगर आप इस दाल का सेवन करते हैं तो मोटापा आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इस दाल के सेवन से शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है।

जो लोग पाइल्स की समस्या से पीड़ित हैं, उन्हें कुलथी की दाल का पानी पीना चाहिए। अपनी डाइट में इस दाल का सेवन करने से आपको पाइल्स में आराम मिलेगा। रात में कुलथी की दाल को पानी में भिगोएं और सुबह उठकर उसका पानी पी लें। ऐसा करने से आपको पाइल्स के दर्द में काफी राहत मिलेगी।

सर्दी, खांसी और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से बचाने में भी कुलथी की दाल बेहद असरदार है। पेट की गड़बड़ी से जूझ रहे लोगों को भी इस दाल के सेवन से बहुत आराम मिलता है।