शास्त्रों का मानना है कि गणेशजी को तुलसीदल को छोड़कर सभी प्रकार के फूल चढाएं जा सकते हैं। गणेश जी को दूर्वा अत्यंत प्रिय है।

भगवान शंकर- भगवान शिव ऐसे देवता हैं जो सिर्फ एक लोटे जल से प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव को धतूरे के फूल, हरसिंगार, नागकेसर के सफेद पुष्प, कनेर, कुसुम, आक, कुश आदि के फूल चढ़ाने का विधान है।

माता लक्ष्मी को पीला और लाल फूल चढ़ा कर भी प्रसन्न किया जा सकता है |

मान्यताओं के अनुसार भगवान हनुमान को लाल पुष्प बहुत प्रिय हैं। इसलिए कई लोग हनुमान जी का पूजा करते वक्त लाल गुलाल भी चढ़ाते हैं। उन्हें लाल गेंदा और लाल गुलाब चढ़ाना शुभ माना जाता है।

कुमुद, करवरी, चणक, मालती, नंदिक, पलाश और वनमाला भगवान कृष्ण के पसंदीदा फूल हैं।

मां दुर्गा को लाल रंग के पुष्य विशेष प्रिय होते हैं. गुड़हल के लाल फूल मां काली और मां दुर्गा को काफी भाते हैं. कहते हैं मां दुर्गा को लाल गुलाब या लाल अड़हुल के पुष्प अर्पित करना शुभ माना जाता है |

भगवान श्री राम और माता सीता को आपनी पसंद के अनुसार कोई भी फूल अर्पित कर सकते हैं |