चाय के साथ चटपटा खाने का मजा ही कुछ और है। हालांकि आप इसके साथ हेल्दी स्नैक्स भी ले सकते हैं। सेब, गाजर, केले आदि से घर में चिप्स तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं बनाने का तरीका।

आप चाय के साथ सेब की चिप्स का आनंद ले सकते हैं। यह आपके लिए स्वादिष्ट नाश्ता साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, आप घर पर सेब की चिप्स कैसे बनाएं।

सेब को पतले स्लाइस में काट लें। फिर सेब के स्लाइस को बेकिंग ट्रे या पार्चमेंट पेपर में समान रूप से रखें। अब ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्री-हीट कर लें। अब सेब के स्लाइस को 2-3 घंटे तक ओवन में रखें। बीच-बीच में इन्हें पलटना न भूलें, करारे होने तक बेक करें।

1.सेब के चिप्स

तोरी कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें कैलोरी, वसा और चीनी की मात्रा भी कम होती है। आप इससे हेल्दी खस्ता बना सकते हैं। सबसे पहले तोरी को पतला-पतला स्लाइस कर लें। एक कटोरे में इन स्लाइस को रखें, अब इसमें नमक, काली मिर्च, 1 टेबल स्पून जैतून का तेल मिलाएं। अब ओवन को 250 डिग्री फारेनहाइट पर प्री-हीट कर लें।

2.खस्ता तोरी

केले में फाइबर, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। आप इससे चिप्स भी बना सकते हैं।  सबसे पहले केले को पतले स्लाइस में काट लें।

3.केले का चिप्स

एक बाउल में हल्दी और नमक सें, इसमें केले के स्लाइस को मिक्स कर लें। इन्हें बेकिंग ट्रे में समान रूप से रखें। अब ओवन को प्रीहीट कर लें, अब इन स्लाइस को 20 मिनट के लिए बेक कर लें।