हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु नानक जी की जयंती मनाई जाती है। इस साल 8 नवंबर को गुरु नानक देव जी की जयंती है।
गुरु नानक जी सिखों के पहले गुरु और सिख धर्म के संस्थापक हैं। सिख धर्म के अनुयायियों और नानक देव पर आस्था रखने वालों के लिए गुरु नानक जयंती का दिन बेहद खास होता है।
सिख धर्म पर आस्था रखने वाले, गुरु नानक देव की सीख पर चलते हैं। गुरु नानक जयंती के अवसर पर चलिए जानते हैं गुरु नानक देव के अनमोल विचार...
"केवल वही बोलें,
जो आपको मान-सम्मान दिलाए।"
"यदि तू अपने दिमाग को शांत रख सकता है,तो तू विश्व पर विजयी होगा।"
"जो इंसान कड़ी-मेहनत करके कमाता है,
और अपनी मेहनत की कमाई में से थोड़ा सा भी दान करता है
वह सत्य मार्ग ढूंढ लेता है।"
अपनी कमाई का 10वां हिस्सा परोपकार के लिए
और अपने समय का 10वां हिस्सा प्रभु भक्ति में लगाना चाहिए।"
"कठिनाइयों से भरी इस दुनिया में जिसे अपने आप पर भरोसा होता है
वही विजेता कहलाता है।"
"हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहो
क्योंकि जब आप किसी की मदद करते हैं,
तो ईश्वर आपकी मदद करता है।"
"जो प्रेम किया करते हैं,
उन्होंने ईश्वर को पा लिया है।"
"इंसान अपना जीवन सोने और खाने-पीने में गवां देता है,
और उनका महत्वपूर्ण जीवन बर्बाद हो जाता है।"
"जिसे खुद पर विश्वास हो,
वही भगवान पर ईश्वर कर सकता है।"