जरबेरा का फूल अत्यंत आकर्षक दिखता है, इसका प्रयोग शादी-विवाह, शुभ आयोजनों में सजावट के लिए किया जाता है।
इस फूल की खेती 12 महीने की जा सकती है, यह फ़ुल 15 से 20 दिनों तक ताज़ा रहता है।
इसके एक फूल की कीमत 8 से 10 रुपये है, जहां इसे महानगरों में सप्लाई किया जाता है।
शादी विवाह के समय में इसकी कीमत और बढ़ जाती है।
सर्दियों में इसका उत्पादन कम होता है, तब पाली हाउस में 20 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान में इसकी खेती अच्छे से की जा सकती है। बोने के 12-14 सप्ताह बाद पहले फूलों की कटाई शुरू की जाती हैं।
यह फूल अलग-अलग रंगों जैसे पीला, नारंगी, सफेद, गुलाबी, लाल और अन्य रंग का होता है।
बाजार की अच्छी मांग के कारण, ये खेती किसानों के लिए आय का एक अच्छा स्रोत बन गए हैं।
हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद, पुणे, बैंगलोर, लखनऊ आदि महानगर जरबेरा फुल की मुख्य बाजार है।