इससे दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा की दूरी 1,242 किलोमीटर रह जाएगी। इसके साथ ही 24 घंटे के स्थान पर 12 घंटे में ही सफर पूरा हो जाएगा। यह छह राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा। यह कोटा, इंदौर, जयपुर, भोपाल, वडोदरा और सूरत जैसे प्रमुख शहरों को भी जोड़ेगा।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की लंबाई 1,386 किमी है। इससे दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा की दूरी को 12 प्रतिशत घटकर 1,424 किमी से 1,242 किमी हो जाएगी। अभी दिल्ली से मुंबई पहुंचने मे करीब 24 घंटे का वक्त लगता है। इस एक्सप्रेसवे के जरिए 12 घंटे का समय लगेगा।
इस एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले लोगों को कई तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल, फूड कोर्ट, पेट्रोल पंप शामिल हैं।
इसके अलावा जगह-जगह पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी।