देहरादून (Dehradun) भारत के उत्तराखण्ड राज्य की राजधानी होने के साथ साथ सुहावना मौसम लिए प्राकृतिक सुंदरता से सरोबार है।

देहरादून के लोग अपने शहर से बहुत प्रेम करते है और इस अद्भुत शहर से जुड़ा होने पर गर्व भी। यहाँ का खानपान, मौसम, प्रकृति, भोगोलिक वातावरण - सब कुछ लोगों को लुभाता है।

देहरादून के आसपास -  मसूरी, धनौल्टी, ऋषिकेश, हरिद्वार, सहरानपुर, रुड़की जैसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण स्थान तो हैं ही, साथ ही ...

...  नगर में या नगर की सीमा से लगे कई आकर्षण जैसे सहस्त्रधारा, रॉबर्स केव, टपकेश्वर महादेव, FRI जैसे आकर्षण भी हैं।

अब जानते हैं देहरादून में आप 2 दिनों में कहाँ कहाँ घुम सकते हैं!

सहस्त्रधारा एक आदर्श पिकनिक स्पॉट है, यहाँ के जल स्रोतों से बहते पानी को रोककर बने कई छोटे छोटे जलाशय बनाए गए हैं, जो यहाँ आने वालों को लुभाते हैं।

मालसी डियर पार्क/ देहरादून के चिड़ियाघर, में पूरा दिन यहाँ दिखने वाले जीवों जिनमे कई पक्षी और पशु हैं की बारे में जानकारी लेते हुए बिता सकते हैं।

देहरादून जू में विभिन्न प्रकार के जंतु, जिनमें तेंदुआ, शुतुरमुर्ग, हिरण, घड़ियाल, मोर आदि के साथ कई पक्षी की  प्रजातियाँ देखी जा सकती हैं।

देहरादून में स्थित फारेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट (FRI) भी पर्यटकों के बीच यहाँ के वातारवण और जानकारी देते विभिन्न संग्रहालयों द्वारा लोकप्रिय है।

रॉबर्स केव जिसे गुच्चू पानी नाम से भी जाना जाता है, यहाँ लगभग 600 मीटर लंबी गुफा में बहते पानी के बीच चलना रोमांच के अनुभूति कराता है।

देहरादून में इसके अलावा भी टपकेश्वर महादेव, भोटिया मार्केट, कारख़ाना बाज़ार, क्लॉक टावर आदि के साथ देश के कई नामी शिक्षण संस्थान भी हैं।