चीन में एक (Corona in China) बार फिर से कोरोना कहर बरपाने लगा है।
लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के चलते वहां के अस्पताल भी अब मरीजों से खचाखच भरने लगे हैं।
वर्तमान में चीन में कोरोना की ये लहर ओमिक्रान के BF.7 वेरिएंट के चलते आई है।
चीन में कोरोना के नए विस्फोट के बीच यह वेरिएंट भारत भी पहुंच चुका है।
Corona के BF.7 वेरिएंट (Corona New Variant BF7) को कई देशों में काफी खतरनाक माना जाता है।
कोई भी वायरस जब म्यूटेट होता है तो वे अपने वेरिएंट और सब-वेरिएंट बनाता है।
इसी तरह SARS-CoV-2 वायरस कोरोना का मुख्य तना है और उसके अलग-अलग वेरिएंट और सब-वेरिएंट हैं। BF.7 भी इसी तरह ओमीक्रोन का सब-वेरिएंट है।
सेल होस्ट एंड माइक्रोब जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार BF.7 सब वेरिएंट में मुख्य वेरिएंट के मुकाबले 4.4 गुना ज्यादा न्यूट्रलाइजेशन रेजिस्टेंस है।
इसके चलते लोगों के अंदर मौजूद एंटीबाडी BF.7 को नष्ट करने में बहुत कम सक्षम है।
भारत में भी BF.7 वेरिएंट (Coronavirus in India) की एंट्री हो चुकी है, लेकिन यह ज्यादा खतरनाक नहीं है।
जनवरी 2022 में भारत में कोरोना की लहर ओमीक्रोन के BA.1 और BA.2 सब-वेरिएंट से आई थी।
वेरिएंट XBB भारत में सबसे ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है
और इसी के चलते भारत में नवंबर माह में 65.6 फीसदी मामले मिले थे।
कोरोना के इस वेरिएंट का शिकार केवल कम इम्यूनिटी वाले लोग होते हैं।
इसके मुख्य लक्षण बुखार, गले में खराश, खांसी, नाक बहना, कमजोरी और थकावट होती है।
वहीं, कुछ लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायतें भी आती दिखी हैं।