देश की सबसे छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक कार हुई लॉन्च
देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार मुंबई बेस्ड स्टार्टअप PMV Electric ने लॉन्च कर दी है।
ये एक माइक्रो-इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी ने इस कार को EaS-E (ईएएस-ई) नाम दिया गया है।
शुरुआती 10 हजार ग्राकों के लिए है। इसकी कीमत 4.79लाख रुपये है।
लॉन्च से पहले इस कार को 6000 हजार से अधिक लोगों की बुकिंग मिल गई है
फुल चार्ज में ये एक बार फुल चार्ज में 200किमी तक की रेंज ऑफर करती है। इसकी टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटे की है।
ये 10 kw की पावर के साथ 500 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस कार के बैटरी को फुल चार्ज करने में कुल 4घंटे का समय लगता है।
कंपनी ने इस कार को काफी लेटेस्ट फीचर्स के साथ लॉन्च किया है।
इसमें क्रूज कंट्रोल, रिमोट पार्किंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
वहीं इस कार को IP67 रेटिंग के साथ लिथियम आयन फॉस्फेट बैटरी पैक भी मिलता है
कार में हाई स्ट्रेंथ शीट मेटल के साथ एयरबैग और सीट बेल्ट भी मिलता है।
ये एक माइक्रो इलेक्ट्रिक कार है , जो 2,915mm लंबी, 1,157mm चौड़ी और 1,600mm उंची है। इस कार का व्हीलबेस 2,087mm का है ,वहीं इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm है।
इस कार का छोटा साइज आसानी से चलने के लिए डिजाइन किया गया है।