मालूम हो कि इससे पहले टेक कंपनी एप्पल ने यूजर्स के लिए iOS 16.3 अपडेट जारी किया था। इस अपडेट को भी इस साल जनवरी महीने के अंत में ही पेश किया गया था। हालांकि, अब नया अपडेट iOS 16.3.1 पेश हुआ है, जो 334MB साइज का है।
नए अपडेट में न्यूली रिलीज्ड क्रैश डेटेक्शन फीचर में सुधार किया गया है। कंपनी ने यह फीचर सबसे पहले अपने iPhone 14 series में पेश किया था। इस फीचर की मदद से क्रैश की स्थिति में यूजर को एमरजेंसी सर्विस के लिए अलर्ट किया जाता है।
हालांकि, फीचर नॉन- क्रैश की स्थिति में भी फॉल्स पॉजिटिव्स जनरेट करता था। कंपनी का दावा है कि नए अपडेट में फॉल्स पॉजिटिव इशू को रिसॉल्व किया गया है।
iCloud settings को भी फिक्स किया गया है। iOS 16.3 अपडेट जारी होने के बाद एप्पल के कुछ यूजर्स को Automatic iCloud backups के एनेबल और डिसेबल होने की परेशानी आ रही थी। कंपनी का दावा है कि नए अपडेट iOS 16.3.1 में इस इशू को भी रिसॉल्व किया गया है।
कंपनी ने Find My requests via Siri के बग को भी फिक्स किया है। पहले कुछ यूजर्स सिरी की मदद से अपने डिवाइस को नहीं खोज पा रहे थे। एप्पल ने नए अपडेट में New HomePod features के तहत सिरी द्वारा स्मार्ट होम रिक्वेस्ट फेल होने पर भी काम किया गया है।
नए अपडेट को डाउनलोड करने के लिए आईफोन यूजर्स को सबसे पहले सेटिंग ऐप पर जाना होगा। यहां जनरल सेक्शन पर सॉफ्टवेयर अपडेट ऑप्शन पर आना होगा। इस ऑप्शन पर यूजर को नया अपडेट डाउनलोड करने के लिए इंस्टॉल टोगल नजर आएगा। इस टोगल पर क्लिक करते ही नए अपडेट iOS 16.3.1 को डाउनलोड किया जा सकेगा।