बालों के लिए फायदेमंद है आंवला
महिलाओं की ब्यूटी मेकअप पर ही नहीं, बल्कि खूबसूरत बालों पर भी निर्भर करती है।
हालांकि, बालों को बढ़ाना और उनकी देखभाल करना आसान नहीं होता है।
बालों के लिए प्राकृतिक रूप से मिलने वाला आंवला फायदेमंद हो सकता है।
आंवला बालों के लिए एक आयुर्वेदिक औषधि है।
यह बालों की ग्रोथ के साथ-साथ बालों को घना और काला बनाता है।
आंवला बालों के झड़ने, समय से पहले सफेद होने की समस्या से बचा सकता है।
साथ ही यह बालों को मजबूती देता है और रूसी से भी राहत दे सकता है।
आंवला को बालों के लिए लाभदायक होने के कारण हेयर टॉनिक भी कहा जाता है।
आंवले में विटामिन-ई पाया जाता है। जो बालों को और बेहतर बनाने में मदद करता है ।
वैज्ञानिकों का मानना है कि आंवले के प्रयोग से बालों के रोम में ग्लूकोज और ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ जाती है।
साथ ही आंवला हेयर फॉलिकल्स में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव को कम करके बालों की वृद्धि में मदद कर सकता है।
हेयर फॉलिकल्स में पाई जाने वाली Dermal Papilla cell की कम होती संख्या बाल झड़ने का जोखिम पैदा करती है।
आंवले का अर्क पैपिला सेल्स की संख्या को बढ़ाकर बालों के विकास की गति को बेहतर कर सकता है।
स्कैल्प की समस्याओं जैसे रूसी और रूखेपन को दूर करने में भी आंवला पाउडर मदद कर सकता है।
आंवला में टैनिन नामक तत्व पाया जाता है। यह तत्व बालों को सूरज की रोशनी और गर्मी से बालों को बचाने में मदद कर सकता है।
More Stories