ताजमहल – अद्भुत नक्काशी लिए बेजोड़ कलाकृति

by News Desk
865 views


Taj_Mahal

ऊपर वाले की बनायीं – सारी दुनिया ही अपने आप में आश्चर्य है, और आश्चर्यों से भरी इस दुनिया में हर रोज कई बातें हमे चौंकाती हैं । मानव द्वारा समय समय पर कुछ ऐसे innovations और creation होते रहें हैं, जो दुनिया के लिए मिसाल बनकर स्वर्णिम इबारतों में दर्ज हो इतिहास बना देते हैं।  ऐसी ही एक मिसाल हमारे देश में हैं – ताजमहल, दुनिया के सात अजूबों में से एक, जो देश की सबसे ज्यादा जनसँख्या वाले – राज्य उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में हैं. जहाँ प्रतिदिन हज़ारों पर्यटक इस भव्य कृति को देखने यहाँ आते हैं

प्रति वर्ष, लाखो की संख्या में देश और विदेश से सैलानी – आगरा में ताजमहल को देखने आते हैं । ताजमहल विजिट के लिए टिकट लेना होता हैं, टिकट काउंटर से लेने के अलावा ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। सनराइज से 1 घंटे पूर्व से सनसेट के 45 मिनट पूर्व तक विस्टर्स टिकट खरीद सकते है।

ताजमहल में पूर्वी और पश्चिमी गेट से एंट्री होती है और एग्जिट के तीन गेट है – पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी गेट।

ताजमहल में प्रवेश का समय है : 6:00 AM to 7:30 PM (साप्ताहिक अवकाश), ताजमहल का एंट्री चार्ज:
taj mahal entry

सुरक्षा दृष्टि से ताज विजिट करते समय, एंट्री करते हुए, टिकट के साथ, कोई भी एक फोटो पहचान पत्र जैसे आधार, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस रखें, जिससे आवश्यकता पड़ने पर आपके नाम, पते और तस्वीर आदि की पुष्टि हो सके….
https://asi.payumoney.com/#/

इस लिंक से न सिर्फ ताज बल्कि देश में दूसरी जगहों के भी हेरिटेज monuments के टिकट्स भी बुक किये जा सकते हैं। दिव्यांगो हेतु व्हील चेयर और फर्स्ट एड बॉक्स एएसआई कार्यालय में उपलब्ध हैं। जिसका संपर्क है : 0562 – 2330498

एंट्री गेट पर ताजमहल का मैप देखा जा सकता हैं। ताज मध्य में, बायीं और मस्जिद, दायी और म्यूजियम हैं और पीछे  यमुना नदी हैं.

ताजमहल के सामने बने विशाल गेट से – प्रवेश कर – सामने सफ़ेद इमारत देखते ही आप दुनिया के उन कुछ लोगो में शुमार हो जाते हैं – जिन्होंने बेमिसाल ताज का दीदार किया हैं.
ताजमहल देश में सबसे ज्यादा विजिट किये जाने वाले डेस्टिनेशन में से एक हैं, ताजमहल में वर्तमान को अतीत से जुड़ता हुआ महसूस किया जा सकता हैं.
सफ़ेद संगमरमर से बना मकबरा, जिसके आगे खूबसूरत बाग़, फाउंटेन, तालाब में ताज का रिफ्लेक्शन, ताजमहल के मेहराब और उन पर उभरी नायाब नक्काशी देख, नज़रे सम्मोहित हो इसकी खूबसूरती निहारती हैं।

ताज विजिट करना अपने आप में एक विशिष्ट अनुभव है, जहाँ एक तरफ इसकी खूबसूरती लाजवाब है, वही दूसरी ओर उत्कृष्ट शिल्प कौशल के साथ, दीवारों पर की गयी नक्काशी, और सुन्दर कैलीग्राफी अद्भुत है। ताजमहल का शिल्प, दीवारों पर नक्काशी और इसकी बेजोड़ खूबसूरती – हमेशा के लिए स्मृतियों में जगह बना लेती हैं

ताजमहल को बनाने में तक़रीबन 20 हजार मजदूरों, शिल्पकारों का योगदान है, और इसे बनने में लगने वाला समय लगभग 20 वर्ष हैं। ताजमहल को मुगल वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है, एक ऐसी शैली जो फारसी, भारतीय और इस्लामी वास्तुशिल्प बनावट के तत्वों को आपस में जोड़ती है।
सन 1631 में शुरू हो सन 1648 में यह मकबरा तैयार हुआ, सफेद संगमरमर की बानी यह ईमारत – ताजमहल “मुगल साम्राज्य के समय, बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल के स्मारक के रूप में बनवायी थी.

ताजमहल की छत फ्लावर पैटर्न और फर्श जिओमेट्रिकल डिजाइन के साथ सजाया गया है। मुख्य संरचना का भीतरी भाग लाखौरी मिट्टी के ईंटों से बना है, जिसे खूबसूरती से संगमरमर से ढका गया है, जबकि आसपास के ढांचे लाल बलुआ पत्थर से ढके हुए हैं।

ताजमहल 1983 में, यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल बन गया, और इसे ” पर्शियन, भारतीय और इस्लामी कला शैली में निर्मित किया गया हैं, कला के इस खूबसूरत नगीने को, विश्व की धरोहर (शीर्ष उत्कृष्ट रचना)/ मास्टरपीस के रुप में मान्यता मिली हैं”

मकराना के सफेद संगमरमर से बना, दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक- ताजमहल – दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है।

ताजमहल के लिए जहाँ से दर्शनार्थी प्रवेश करते हैं – दरसअल वो पिछला द्वार हैं – ताजमहल का मुखय द्वार यमुना नदी की और उत्तरी छोर पर हैं।

ताज के बनने के 370 से ज्यादा वर्ष बीत गए, लेकिन आज भी संगमरमर से बनी अद्भुत धरोहर यमुना नदी के किनारे, अपने अतुलनीय और अद्भुत सौंदर्य से न सिर्फ सैलानियों को लुभाती रही – बल्कि वास्तुशिल्प और वैज्ञानिक अनुसंधान को निरंतर प्रेरणा दे रही हैं।

युनेस्को की वर्ल्ड हैरिटेज की फेहरिस्त में है। ताजमहल को देखने के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने कहा था कि “आज मुझे अहसास हुआ कि इस दुनिया में दो तरह के लोग हैं. एक वो जिन्होंने ताज देखा है और दूसरे वो जिन्होंने ताज नहीं देखा.”

ताजमहल विजिट करने से पूर्व ध्यान रखे – अक्टूबर से मार्च के बीच यहाँ टूरिस्ट्स का पीक सीजन होता हैं, – इस समय कभी बड़ी संख्या में पर्यटक ताजमहल देखने आते हैं।

ताजमहल विज़िटर्स के लिए शुक्रवार को बंद रहता है और इस दिन दोपहर को केवल उन लोगों के लिए खोला जाता है, जिन्हें ताजमहल के बायीं ओर बनी मस्जिद में नमाज अदा करनी हो। ताजमहल सूर्योदय से 30 मिनट पहले और सामान्य दिनों के दौरान सूर्यास्त से 30 मिनट तक खुला रहता है

आगरा समुद्र तल से 171 मीटरस की हाइट पर हैं, यहाँ विजिट करने का बेस्ट सीजन अक्टूबर से मार्च माना जाता हैं. लेकिन पुरे साल में कभी भी यहाँ आया जा सकता हैं, अप्रैल से जून तक गर्मियों के कारण, और जुलाई से सितम्बर तक बरसात की वजह से पर्यटकों की आवाजाही थोड़ा कम रहती हैं.

आगरा देश के सभी प्रमुख हिस्सों से सड़क, रेल और हवाई मार्गो द्वारा वेल कनेक्टेड हैं। हवाई मार्ग से नियमित उड़ाने आगरा के लिये उपलब्ध हैं

रेल मार्ग द्वारा आगरा अच्छी तरह कनेक्ट है. आगरा छावनी के मुख्य रेलवे स्टेशन के अलावा दो अन्य रेलवे स्टेशन राजा की मंडी और आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन … में मौजूद हैं… दिल्ली से आगरा को आने वाली मुख्य ट्रेन्स पैलेस ऑन व्हील्स, शताब्दी, राजधानी और ताज एक्सप्रेस हैं।

रोड द्वारा, आगरा के लिए देश के कई शहरों में नियमित बस सेवाएं हैं। दिल्ली, जयपुर, मथुरा, आदि से बस अथवा टैक्सी द्वारा आगरा पहुँचा जा सकता है
आगरा की दूरी – दिल्ली से ताज एक्सप्रेस/ यमुना एक्सप्रेस वे से 233 किलोमीटर, जयपुर से 240 किलोमीटर। लखनऊ से 333 किलोमीटर। देहरादून से 433 किलोमीटर और हल्द्वानी से NH 509 से होते हुए 331 किलोमीटर की दुरी पर हैं।
कुछ अन्य स्थानों से आगरा की दूरी हैं
भरतपुर – 57 km
दिल्ली – 204 km
ग्वालियर – 119 km
जयपुर – 232 km
कानपुर – 296 km
खजुराहो  – 400 km
लखनऊ – 369 km
मथुरा- 56 km
वाराणसी – 605 km

शहर में पहुंचने के बाद, आपको ताजमहल पहुंचने के लिए आसानी से टैक्सी, टेम्पो, ऑटो-रिक्शा और साइकिल रिक्शा उपलब्ध हो जाते हैं। यदि आप शहर के पास विभिन्न स्थानों पर जाना चाहते हैं तो प्रीपेड टैक्सी भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा प्रति घंटे के किराये के हिसाब से साइकल्स भी उपलब्ध हो जाती हैं । चूंकि ताजमहल क्षेत्र के आसपास डीजल और पेट्रोल वाहन की अनुमति नहीं है, इसलिए आप बैटरी संचालित बसों, रिक्शा और अन्य प्रदूषण मुक्त वाहनों को हायर सकते हैं।

आगरा में रुकने के लिए हर बजट के होटल्स अवेलेबल हैं, जिन्हे आप इंटरनेट पर आसानी से सर्च कर सकते हैं. कई मोबाइल एपस अथवा वेबसाइटस द्वारा, बिना एडवांस पेमेंट किये भी होटल रूम्स की बुकिंग की जा सकती हैं।

Get in touch by Email or Call on the address given below to Find a Government approved tour guide in Taj Mahal, Agra.
U.P. Tourism office
64, Taj Road, Agra – 282001
Tel. : (+91) 562 – 2226431

Indian Tourism Office
191, Mall Road, Agra – 282001
Tel : (+91) 562 – 2226378

आगरा में घूमने के लिए कुछ अन्य आकर्षण हैं

  • आगरा फोर्ट
  • फतेहपुर सीकरी
  • अकबर का मकबरा
  • मरियम का मकबरा
  • एतमादुददौला का मकबरा
  • रामबाग
  • मेहताब बाग

जहाँ के लिए आप कैब कर सकते हैं, आगरा आये हैं तो यहाँ का पेठा खाना न भूले, देश के कई भागों में पेठा बनता हैं- लेकिन दुनिया में सबसे मशहूर पेठे आगरा में बनते हैं जो कितनी ही वैरायटी में आते हैं। ताज के दायी ओर म्यूजियम हैं।ताजमहल के वीडियो टूर को देखें।

 



Related Articles

Leave a Comment

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.