हिमाचल प्रदेश की 5 प्रसिद्ध झीलें Famous Lakes of Himachal Pradesh

by Pooja A
861 views


Famous Lakes of Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और खूबसूरत राज्य है जो अपने खूबसूरत पहाड़ों, सुरम्य वादियों और अन्य विभिन्न पर्यटक स्थलों के लिए पूरे विश्व में फेमस है। पर्यटन के लिहाज से हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें ने भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रियता हाशिल की है। ये झीलें अपने सुंदर नजारों, शांत वातावरण, अपनी प्राचीन सुंदरता के लिए इतनी फेमस है की हर साल लाखों पर्यटक इनकी ओर खिचे आने पर मजूबर हो जाते है। ये भव्य झीलें चट्टानों और हरे भरे घास के मैदानों से घिरी हुई हैं। साफ फ़िरोज़ा पानी के साथ, इनमें से कुछ झीलें प्रसिद्ध ट्रेकिंग स्पॉट हैं जहाँ छोटे ट्रेक द्वारा पहुँचा जा सकता है जबकि कुछ अन्य लोकप्रिय झीलें पिकनिक स्पॉट के रूप में फेमस हैं जहाँ पर्यटक अपनी फैमली और फ्रेंड्स के साथ पिकनिक मनाने के लिए आते है।

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत झीलें –  Beautiful Lakes Of Himachal Pradesh 

1. प्रसार झील – Parashar Lake

प्रसार झील हिमाचल प्रदेश की सबसे प्रसिद्ध झीलें (Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi) में से एक है जो मंडी से लगभग 50 किमी दूर उत्तर में धौलाधार पर्वतमाला के बीच 2730 मीटर पर स्थित है। बता दे यह खूबसूरत झील एक क्रिस्टल क्लियर वाटर बॉडी है, जिसमें तीन मंजिला शिवालय भी स्थित है, जो ऋषि प्रहार को समर्पित है। अंडाकार आकार की यह झील सुंदरता, रोमांच और आध्यात्मिक का एक ऐसा मिश्रण है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध और रोमांचित कर देता है। कुल्लू घाटी में शक्तिशाली धौलाधार पर्वतमाला से घिरी पराशर झील रहस्यवादी आकर्षण से भरी हुई है जिन्हें सिर्फ पराशर लेक की यात्रा के दौरान ही देखा जा सकता है। यह झील ट्रेकर्स और कैंपर्स के लिए भी एक परफेक्ट स्पॉट हैं जहाँ ट्रेकर्स रोमांच से भरी पगडंडी से होते हुए प्रसार झील तक ट्रेक कर सकते है और झील के किनारे धौलाधार पर्वतमाला के बीच कैम्पिंग को एन्जॉय कर सकते है।

2. चंद्रताल झील – Chandratal Lake

चंद्रताल झील समुद्र तल से लगभग 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हिमाचल प्रदेश की एक प्रसिद्ध झील (Popular Lakes of Himachal Pradesh in  hindi) है जिसकी गिनती भारत की सबसे खूबसूरत झीलें में भी की जाती है। बता दे यह खूबसूरत झील भारत के दो सबसे अधिक ऊंचाई वाले आर्द्रभूमियों में से एक है। चंद्रताल झील की एक और खास बात यह है की यह झील अर्धचंद्राकार आकार की है जिस बजह से इसे चंद्रताल नाम प्राप्त हुआ है। हरे-भरे घास के मैदानों से घिरी हुई चंद्रताल झील का शांत वातावरण और बेजोड़ प्राकृतिक सुन्दरता कुछ ऐसी है जिसे एक बार देख लें तो नजर हटने का नाम नही लेती है।

वसंत ऋतू में झील के आसपास के मैदानों में विभिन्न जंगली फूलों भी खिल उठते है। इन सबके अलावा दिन ढलते ही इस पवित्र झील के पानी का रंग लाल से नारंगी से नीला से पन्ना हरा हो जाता है। बता दे चंद्रताल झील की यात्रा चुनौतीपूर्ण है क्योंकि झील तक सिर्फ ट्रेक करके ही पहुंचा जा सकता है

3. गोबिंद सागर झील – Gobind Sagar Jheel

गोविन्द सागर झील सतलुज नदी पर बने भाखड़ा बांध के पानी से निर्मित एक मानव निर्मित झील है जो 170 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है और 90 किलोमीटर लंबी है। अपने स्थान और हिमालय पर्वतमाला से निकटता के कारण, झील हरे-भरे हरियाली और हर मोड़ पर शांति की आभा से घिरी हुई है। गोविन्द सागर झील इस क्षेत्र में सबसे अधिक देखी जाने वाले पर्यटक स्थलों में से एक है जो शांत वातावरण, हिमालयी सुंदरता साहसिक गतिविधियों, मनोरंजन आदि के लिए प्रसिद्ध है।

झील प्रकृति प्रेमियों और साहसिक गतिविधियों को पसंद करने वाले लोगों के लिए स्वर्ग के समान है। आप जब भी अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झील गोबिंद सागर झील घूमने के लिए आयेगें तो यहाँ झील के किनारे शांतिप्रिय टाइम बिताने के साथ साथ साहसिक और मनोरंजक एक्टिविटीज को एन्जॉय कर सकते है।

4. करेरी झील – Kareri Lake

करेरी झील, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धर्मशाला से लगभग 9 किमी की दूरी पर स्थित एक खूबसूरत झील है। हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें (Popular Lakes of Himachal Pradesh) में से एक के रूप में जाने जानी वाली यह झील उत्तर पश्चिम में धौलाधार श्रेणी में स्थित एक उथली और ताज़ी पानी की झील है। करेरी झील एक प्रमुख दर्शनीय स्थल होने के अलावा धौलाधार रेंज में एक बेहद लोकप्रिय ट्रैकिंग स्थल भी है। बता दे इस झील में पानी बर्फ पिघलने से मिलता है।

बता दे हिमाचल प्रदेश की यात्रा करने वाले अधिकांश बैकपैकर्स ट्राइंड या इंद्रहार पास सर्किट ट्रेकिंग के लिए आते हैं, यह करारी झील के लिए एक छोटा ट्रेक है जो शानदार और शांत अनुभव देता है। करेरी झील की एक और खास बात यह है कि यह दिसंबर से मार्च में सर्दियों के महीनों के दौरान बर्फ से जम जाती है जो और अधिक आकर्षक प्रतीत होती है। यही सभी आकर्षण करेरी झील को हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए सबसे अच्छी झीलें में से एक बनाती है।

5. नाको झील – Nako Lake 

नाको झील समुद्र तल से 3,662 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हिमाचल प्रदेश की एक और  खूबसूरत झील है जिसकी गिनती हिमाचल प्रदेश की सबसे अधिक घूमीं जाने वाली झीलें में की जाती है। बर्फ से ढकी चोटियाँ, चट्टानें और सेब के बाग झील की सुन्दरता के प्रमुख आकर्षण है। झील के चारों ओर विलो और चिनार के पेड़ इस पर आश्चर्यजनक प्रतिबिंब भी बनाते हैं जो देखने में बहुत ही आकर्षक प्रतीत होते है। नाको झील के आसपास देखने के लिए कई पयटक स्थल भी मौजूद है जिन्हें पर्यटक नाको झील की यात्रा में देख सकते है।

 



Related Articles

Leave a Comment

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.