GoPro Hero 11 लॉंच, जानें कैसा है कैमरा

by News Desk
547 views


GoPro Hero 11 and 10

Apple iPhone की तरह GoPro भी हर वर्ष Hero कैमरा के नए अवतार निकलता है। और कैमरा पसंद करने वाले इसका इंतज़ार करते है।  इसी क्रम में 15 सितम्बर 2022 को GoPro Hero 11 लॉंच हो गया है। और भारत में भी यह बिक्री के लिए उपलब्ध है। मूल्य लिंक में देख सकते है।

Buy Now from Amazon India: GoPro Hero 11

Buy Now from Amazon इंडिया : GoPro Hero 10

अगर आप भी ट्रैवल करना पसंद करते है और साथ में video भी बनाते हैं, तो GoPro 11, निश्चित ही एक हल्का, छोटा और फ़ीचर से भरा कैमरा है, जो video बनाने के कई उद्देश्य पूर्ण करता है। आइए देखें कुछ मुख्य अंतर गो प्रो 10 और 11 के।

मूल्य का अंतर देखें तो गो प्रो 10 और 11 के मूल्य में Amazon इंडिया पोर्टल में लगभग रु 5000/- का अंतर है। GoPro द्वारा Hero 11, Hero 10 की तुलना में कई छोटे छोटे नए फ़ीचर जोड़े गए है।

सबसे बड़ा अंतर है – सेंसर साइज़ का, GoPro Hero 11 में GoPro Hero 10 से बड़ा सेन्सर साइज़ है, जिससे फ़ील्ड ओफ़ व्यू 16% बड़ा हुआ मिलता है। जिससे ज़्यादा अच्छे रेज़लूशन में। स्टिल फ़ोटो लेने के लिए ज़्यादा मेगपिक्सल मिल गए है, जहां गो प्रो हीरो 10 से 23 MP तस्वीरें ली जा सकती थी, वहीं गो प्रो हीरो 11 से 27.13 MP फ़ोटो ले सकते है। video के लिए अभी भी 5.3K रेज़लूशन है, लेकिन बड़े सेन्सर साइज़ के कारण ज़्यादा अच्छी क्वालिटी मिलती है।

Hero GoPro 11 Vs 10

हाइपर व्यू बढ़ गया है। गो प्रो 10 men 16:09 के अनुपात में रिकॉर्डिंग करते थे, अब 8:7 के रेशीयो में भी कर सकते है।

हाइपर स्मूथ, गो प्रो 10 Hyper smooth 5.0 के साथ आता है, इसके पूर्व वर्ती वर्ज़न में हाइपर स्मूथ 4.0 था, जिससे रिकॉर्डिंग अधिक स्मूथ और स्थिर हो जाती है। जो चलते/ दौड़ते/ ऐक्शन में अत्यंत उपयोगी है।

GoPro 11 में Horizon लॉक का भी विकल्प है, जो इस कैमरा को और प्रभावशाली बनाता है। जिससे 360 डिग्री घुमाने के बाद भी footage सीधी रहती है।

Gorpo 11 में अपने पिछले वर्ज़न की तुलना में तीन नए Timelaps प्रीसेट जुड़ गए है, जो है, लाइट पेंटिंग, (चलती रोशनी में ब्रश स्टोक का प्रभाव पैदा करता है)। अगला इफ़ेक्ट व्हीकल लाइट ट्रेल्स टाइम लैप्स है जो आगे चलती गाड़ियों की लाइट्स की रोशनी पकड़ने के लिए है। तीसरा टाइम लैप्स प्रीसेट है – स्टार ट्रेल्स, जो रात के आकाश में तारों की रोशनी कैप्चर करने के लिए बना है।

अच्छी बैटरी लाइफ़, GoPro Hero 11, GoPro Hero 10 की तुलना में 38% अधिक रिकॉर्डिंग टाइम बड़ा देता है। हालाँकि बैटरी साइज़ अभी भी Hero 10 के बराबर है 1760 MAH।

GoPro में नए और अनुभवी यूज़र के अनुसार दो नए मोड है। Easy और Pro मोड। जिससे यूज़र अपनी सुविधानुसार गो प्रो को आसानी से चला सकें।

क्या गो प्रो हीरो 10 से 11 में upgrade करना चाहिए? यह सवाल इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितना ट्रैवल करते है और video आपके लिए महत्वपूर्ण है। GoPro के नए कैमरा में कोई बड़े परिवर्तन देखने नहीं मिलते लेकिन कई छोटे – छोटे सुधार किए गए है। अगर कभी कभी हाई video बनाते है, और GoPro 10 की पर्फ़ॉर्मन्स से संतुष्ट है –  तो अभी Hero 10 से upgrade करने आवश्यकता नहीं। लेकिन हमेशा अपने को update रखते हो या लम्बे समय से इस वर्ज़न का इंतज़ार कर रहे तो, नया वर्ज़न आपके लिए आ ही चुका है। देर किस बात की। नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और ऑर्डर करें।

Buy Now from Amazon : GoPro Hero 11

Buy Now from Amazon : GoPro Hero 10



Related Articles

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.