इस बार की अग्निवीर भर्ती में एक अहम बदलाव किया गया है। इसके अंतर्गत अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट और डिप्लोमा होल्डर युवा भी आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट
अग्निवीर भर्ती रैली 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी से जारी हैं। इन पदों के लिए अविवाहित पुरुष कैंडिडेट 15 मार्च तक सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
अग्निवीर भर्ती चयन परीक्षा 17 अप्रैल को होगी। इस बार सेना पहले लिखित परीक्षा आयोजित करेगी। इसके बाद फिजिकल टेस्ट होगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
- मैकेनिक मोटर वाहन
- मैकेनिक डीजल
अग्निवीर भर्ती 2023 में बदले ये नियम
अब प्री स्किल्ड युवा भी अग्निवीर बन सकते हैं। आईटीआई सर्टिफिकेट और डिप्लोमा होल्डर कैंडिडेट्स टेक्निकल ब्रांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसका मकसद प्री स्किल्ड युवाओं को प्रोत्साहित करने और ट्रेनिंग में लगने वाले समय को कम करना भी है।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
– अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) (ऑल आर्म्स) : 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास।
– अग्निवीर क्लर्क (स्टोर कीपर) : न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास।
– अग्निवीर ट्रेड्समैन : 8वीं-10वीं पास।
अग्निवीर (टेक्निकल) (ऑल आर्म्स) : साइंस स्ट्रीम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स) से 12वीं पास। 12वीं में 50 फीसदी मार्क्स जरूरी या साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास के साथ आईटीआई डिग्री। 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा किया होना चाहिए।