रात में सोते समय कई लोगों को खर्राटे लेने की आदत होती है। कुछ लोग इसे नार्मल समझते हैं, तो कुछ लोगों का मानना होता है कि यह एक बीमारी है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि खर्राटे से अन्य लोग भी परेशान होते हैं।
अगर आप भी खर्राटे की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो इन 5 चीजों का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं-
अगर आप खर्राटे से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना सेब जरूर खाएं। इसमें पोटेशियम पाया जाता है। पोटेशियम खर्राटों को दूर और रक्तचाप को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।
सेब में पाए जाने वाले कई आवश्यक पोषक तत्व रक्त वाहिकाओं को सुचारू रूप से काम करने में मदद करते हैं, जिससे खर्राटों की समस्या दूर होती है।
अदरक सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
अदरक की चाय पीने से मांसपेशियों को आराम मिलता है। यह थकान और खर्राटों को दूर करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप रोजाना रात में सोने से पहले अदरक की चाय जरूर पिएं।
खर्राटों की समस्या को दूर करने के लिए प्याज का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार साबित हैं। प्याज के सेवन से नाक और गला साफ रहता है। इससे खर्राटे की समस्या भी दूर होती है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले प्याज का सेवन जरूर करें।