नवोदय विद्यालय के कक्षा 6 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज 15 फरवरी, 2023 है। नवोदय विद्यालय समिति आज, इस कक्षा के लिए आवेदन विंडो को बंद कर देगा।

अभिभावकों ने अभी तक बच्चे के एडमिशन के लिए अप्लाई नहीं किया है तो वे आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पैरेंट्स को एनवीएस की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर जाकर जाकर अप्लाई करना होगा।

JNVST कक्षा 6 के लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो 16 फरवरी, 2023 से खुलेगी और 17 फरवरी, 2023 को बंद होगी।

इस दौरान अभ्यर्थी कक्षा VI JNVST 2023 रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जेंडर (पुरुष / महिला), श्रेणी (सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग / एससी / एसटी), क्षेत्र (ग्रामीण / शहरी), दिव्यांग और परीक्षा का माध्यम सुधार कर सकते हैं। बता दें कि JNVST कक्षा 6 परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल, 2023 को आयोजित होने वाली है।

जेएनवी कक्षा 6 में एडमिशन लेने के लिए केवल वे ही स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2022-23 में सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या उसी जिले में मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में अध्ययनरत हों,

जहां जेएनवी है और जिसमें छात्र एडमिशन लेना चाहता है। इसके अलावा, अप्लाई करने संबंधित अन्य नियमों की जांच करने के लिए पैरेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इससे जुड़ी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को NVS की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध जेएनवी क्लास 6 एडमिशन 2023 लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा

जहां उम्मीदवारों को विवरण दर्ज करना होगा। अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अब सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें। अब आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।